Breaking News

विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव 5 जनवरी को : आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तय होगा नाम

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव पांच जनवरी को होना है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार को उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए नामांकन भरे जाएंगे। भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली है।

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से चर्चा कर मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष का नाम फाइनल कर सकते हैं। इसके बाद आज होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उपाध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी। जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल, संतराम नेताम, दलेश्वर साहू में से किसी एक को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!