- एमआईसी की बैठक में कई विकास योजनाओं को मंजूरी मिली
- शहर में लगभग 10 हज़ार नल कनेक्शन शिफ्टिंग कार्य का प्रस्ताव पारित
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम के डाटा सेंटर में आज महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में शिक्षक नगर में नई पानी टंकी बनाने का फैसला किया गया। लगभग 10,000 नल कनेक्शन शिफ्टिंग कार्य को एमआईसी की बैठक में मंजूरी दी गई। गौरव पथ से जीई रोड मेनोनाईट चर्च तक मार्ग चौड़ीकरण उन्नयन और विद्युतीकरण कार्य ,विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण, शिक्षक नगर में 1 नग ओव्हरहेड टैंक का निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। लगभग 30 किलोमीटर लंबी 100 एमएम और 150 एमएम व्यास की पाइप बिछाने के प्रस्तावों को स्वीकृत दी गई। इसके अलावा कई विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। महापौर धीरज बाकलीवाल ने बैठक में शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत पालन करने कहा। एमआईसी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबेन, पूर्व पार्षद नीलेश मडामे,पार्षद मनी गीते और जैन मुनि श्री रतन मुनि जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
