द सीजी न्यूज
दुर्ग / स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय जेआरडी दुर्ग की प्राचार्य संगीता नायर के विरुद्ध विद्यार्थियों द्वारा शिकायत की गई थी। प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से शासकीय माध्यमिक शाला विनायकपुर विकासखंड दुर्ग में प्राचार्य पद पर आगामी आदेश पर्यंत अस्थाई रूप से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। जानकारी के अनुसार स्कूल के स्टडेंट्स प्राचार्य द्वारा कई बार दुर्व्यवहार किये जाने से नाराज थे। स्टूडेंट्स ने इस मामले की शिकायत की थी। डीईओ अभय जायसवाल के निर्देश पर शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए प्राचार्य को अस्थायी रूप से हटाया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal