Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सकल जैन समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात : सम्मेदशिखर तीर्थ की पवित्रता को अक्षुण्ण रखने पहल का किया आग्रह

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में जैन संवेदना ट्रस्ट, सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने सम्मेदशिखर तीर्थ की पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने मुख्यमंत्री से पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
जैन संवेदना ट्रस्ट, सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने गजराज पगारिया, प्रकाश सुराना, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जैन समाज की भावनाओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमण्डल में सुपारस गोलछा, संतोष गोलछा, चन्द्रेश शाह, नरेन्द्र जैन गुरूकृपा, कमल भंसाली, मदन तालेड़ा, सुरेश बगमार शामिल थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!