Breaking News

मुख्यमंत्री 6 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री निवास से दूधाधारी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल वी. डब्ल्यू. कैन्यान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 7.10 बजे एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित हमर संस्कृति हमर चिन्हारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में एक अन्य न्यूज चैनल द्वारा आयोजित उन्नति के चार साल कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद रात 8.50 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!