
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया। कैलैंडर में सरकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को मिलने वाली राशि का बैंक के माध्यम से किए जाने वाले भुगतान, किसानों को दिए जाने वाले ऋण, धान खरीदी का भुगतान सहित बैंक के द्वारा दिए जाने वाली अन्य सुविधा को भी प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कलैंडर के प्रकाशन के लिए बैंक के कर्मचारी व इनसे जुड़े अन्य सदस्यों को बधाई दी है। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सीईओ अपेक्षा व्यास, उद्धव वर्मा, छोटेलाल यादव, राकेश सिन्हा, जयंत देशमुख मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal