Breaking News

विधायक वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल के 3 वर्ष के कार्यकाल को सफलतम बताया : दिन भर बधाई-शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा

  • दिन भर महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा
  • महापौर ने गिनाई तीन साल की उपलब्धियां

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में शहरी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर आज दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आज सुबह 9 बजे विधायक अरुण वोरा ने महापौर निवास पहुँचकर धीरज को बधाई दी। महापौर ने विधायक वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।  बाद में महापौर विधायक निवास पहुँचे और वोरा की माता शांति वोरा से आशीर्वाद लिया। विधायक वोरा की पत्नी मंजू वोरा भाभी से आशीर्वाद लिया।

महापौर निवास में बड़ी संख्या में पार्षद व प्रबुद्ध नागरिक पहुंचे और महापौर को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी। बाद में महापौर दोपहर 12 बजे नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। अवकाश के बावजूद यहां निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा महापौर समर्थकों व कांग्रेसजनों ने महापौर को बधाई दी।

बधाई देने वालों में प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चन्द्राकर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, दीपक साहू, भोला महोबिया, संजय कोहले, जयश्री जोशी, हमीद खोखर, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद प्रेमलता साहू, नजहत परवीन, उषा ठाकुर, निर्मला साहू, विजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी, अमित देवांगन, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, जगमोहन ढीमर, अलताफ अहमद, नीलू ठाकुर, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, आरके जैन, प्रकाश चंद थवानी, आरके पालिया, गिरीश दीवान, आरके बोरकर, विनोद मांझी, राजकुमार पाली, हेमन्त तिवारी सहित नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने शामिल हैं।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किये गए हैं। 2 रुपए किलो की दर से गोबर खरीदी और गोमूत्र की खरीदी करने वाला पहला प्रदेश है। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र, हर क्षेत्र में विकास किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व  में विधायक अरुण वोरा के प्रयासों से दुर्ग शहरवासियों को कई बड़ी सौगातें मिली है। गौरव पथ सौंदर्यीकरण व उन्नयन कार्य, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट साैंदर्यीकरण, स्वामी आत्मानंद स्कूल, शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए नई पानी टंकी, शिवनाथ नदी मार्ग चौड़ीकरण, सड़क-नाली, शहर के अंदरुनी क्षेत्रो में सीमेंटीकरण, डामरीकरण कार्य किये गए हैं।

पिछले 3 सालों में 2 साल का समय कोरोना काल में बीत गया। 1 वर्ष की अवधि में विकास कार्य बहुत तेजी से किये जा रहे हैं। नेहरू नगर चौक से लेकर मिनीमाता चौक तक सड़क चौड़ीकरण, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, गौरव पथ सुदृढ़ीकरण, दो स्थानों पर गौठान निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए। शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आने वाले 2 साल में दुर्ग शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!