- मुख्यमंत्री की घोषणा : मोहंदीपाट में खुलेगी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के विकासखण्ड गुण्डरदेही के ग्राम मोहंदीपाट में मोहंदीपाट बाबा के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की मांग पर मोहंदीपाट में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संजारी-बालोद संगीता सिन्हा, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव भी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
