द सीजी न्यूज
इंदिरा मार्केट व स्टेशन रोड के डिवाईडर को हटाने की मुहिम के तहत आज व्यवसाइयों ने शहर विधायक अरुण वोरा से दूसरी बार मुलाकात की। व्यवसाइयों ने डिवाइडर के कारण व्यापार कम होने की समस्या से अवगत कराते हुए इस संबंध में विधायक वोरा से सहयोग मांगा। वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे व्यवसाइयों की मुहिम के साथ है। व्यवसाइयों की समस्या सुनने के बाद वोरा ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को डिवाइडर की समस्या से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई करने कहा। वोरा ने कहा कि व्यवसाइयों की समस्या का समाधान होना बेहद जरूरी है।
कलेक्टर ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा है कि डिवाइडर से होने वाली समस्या के मद्देनजर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई शुरू की जाएगी। नागरिकों के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था का ध्यान रखकर कार्रवाई की जाएगी। व्यवसाइयों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा ताकि उनका व्यवसाय प्रभावित न हो। गौरतलब है कि विधायक वोरा ने इस संबंध में सोमवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर को भी डिवाइडर हटाने की मांग के बारे में अवगत कराया था। बैठक में कलेक्टर से उचित कार्रवाई करने कहा गया।आज वोरा से मिलने वाले व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में अनिल बल्लेवार, राज आढ़तिया, कांग्रेस प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य व्यवसायी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
