द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 11 जनवरी को सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा और बेलरगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात और शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के बाद बेलरगांव जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बेलरगांव से प्रस्थान कर विश्रामगृह सिहावा पहुंचेंगे। वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और सिहावा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
