Breaking News

भेंट-मुलाकात : 13 जनवरी को पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से फीडबैक लेंगे सीएम भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 13 जनवरी को पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात और शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के बाद ग्राम लाफा जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ग्राम लाफा से हेलीकॉप्टर से तहसील पाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!