Breaking News

IAS सुधाकर खलको पर शराब पीकर दफ्तर में हंगामा करने का आरोप : तत्काल प्रभाव से हटाया गया

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक सेवा आयोग के सचिव सुधाकर खलखो को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से निर्देश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग के सचिव सुधाकर खलखो की जगह छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अनुराग पांडेय को लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया है। खलखो पर शराब पीकर दफ्तर में हंगामा करने के आरोप लगाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IAS सुधाकर खलखो गुरुवार को सुबह 9.30 बजे लोक आयोग के कार्यालय पहुंचे। उस समय वे शराब के नशे में थे। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यालय के लॉन में कुर्सी लगवाई। वहां पर शर्ट का बटन खोलकर बैठ गए। एक कर्मचारी ने उनसे कमरे में चलकर बैठने कहा तो भड़कते हुए गाली देने लगे। लोक आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी.पी. शर्मा के कहने पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना IAS के परिवारजनों को दी। इसके बाद सुधाकर खलखो के परिजन आए और खलखो को घर लेकर गए।

इसकी शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री सचिवालय में आईएएस सुधाकर खलखो के खिलाफ शिकायत की गई। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने सुधाकर खलखो को हटाने का आदेश जारी कर दिया। सुधाकर खलखो को हटा कर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के निवासी सुधाकर खलखो राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। 2019 में उनको प्रमोट कर IAS बनाया गया।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!