Breaking News

पुलगांव वार्ड के निवासियों को मिली 48 लाख के विकास कार्यों की सौगात

  • स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं में लगातार हो रहा विस्तार : वोरा

द सीजी न्यूज

वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव के निवासियों को 48 लाख के विकास कार्यों की सौगात मिली है। शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने 25 लाख की लागत से हमर क्लीनिक, 15 लाख की विधायक निधि से लग रहे हाईमास्ट लाइट और 8 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया।

इस मौके पर विधायक वोरा ने कहा कि शहर में करोड़ों रु के विकास कार्य हो रहे हैं। अब तक 10 वार्डों में एमबीबीएस डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ समेत 37 लाख रु के सेटअप के साथ हमर क्लीनिक वैकल्पिक भवनों में संचालित किए जा रहे थे, अब सर्वसुविधायुक्त भवन बनने जा रहा है। साथ ही 10 और वार्डों में हमर क्लीनिक को स्वीकृति मिल चुकी है। घर के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में कांग्रेस सरकार की पहल सराहनीय है। जल्द ही स्लम क्षेत्रों के और 10 वार्डों के लिए क्लीनिक का प्रस्ताव भेजा जाएगा

इससे न सिर्फ जिला अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का दबाव कम होगा बल्कि लोगों के समय की भी बचत होगी। महिलाओं को घर के आसपास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से अस्पताल, डॉक्टर और दवाओं के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसी तरह हाई मास्ट लाइट की प्रकाश व्यवस्था होने से अंधेरे और दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलने के साथ ही सौंदर्यीकरण भी बढ़ेगा। 8 लाख की नाली निर्माण से क्षेत्र में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। भूमिपूजन के दौरान पार्षद हेमेश्वरी निषाद, अश्वनी निषाद, पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह राजपूत, खोरबहरा निषाद, मोतीलाल साहू, विक्रम भारती, दिनेश यादव समेत वार्डवासी उपस्थित थे। उन्होंने विकास कार्य स्वीकृत कराने के लिए विधायक वोरा के प्रति आभार प्रकट किया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!