Breaking News

किसान के जाल में फंसी चार आंखों वाली दुर्लभ ब्लैक टाइगर फिश

द सीजी न्यूज

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में लगातार दुर्लभ मछलियां मिल रही हैं। गरियाबंद जिले के ग्राम चिखली में पैरी नदी में एक किसान के जाल में दुर्लभ ब्लैक टाइगर फिश फंस गई। इस मछली को देखकर किसान हैरत में पड़ गया क्योंकि इस तरह की मछली उसने पहले कभी नहीं देखा था। हैरत इसलिए भी कि मछली की 4 आंखें हैं और देखने में काफी खतरनाक है। इस दुर्लभ और खतरनाक दिखने वाली मछली को देखने के लिए भीड़ जुट गई।

चिखली के किसान नवल सिंह 12 जनवरी को पैरी नदी में मछली पकड़ने गए थे। जाल को बाहर निकालने पर उसमें ब्लैक टाइगर फिश फंसी थी।  गूगल पर सर्च करने पर पता चला कि इसे सकर माउथ कैटफिश कहते हैं। यह मछली भारत से हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। इसे ब्लैक टाइगर फिश या ब्लैक टाइगर श्रृंप (झींगा) भी कहा जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। यह तेजी से बढ़ने वाली श्रृंप है। इसका आकार बड़ा होने की वजह से यह मछली पालकों के लिए लाभदायी होती है। आम तौर पर इसकी तीन किस्में वाइल्ड, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती है। वहीं एक्सपर्ट का मानना है कि भारत में इन मछलियों का मिलना ठीक नहीं हैं और इनका असली घर भारत की नदियां नहीं हैं। इस मछली की 4 आंखें होती हैं, साथ ही इसमें एयरोप्लेन के आकार के पंख दिखाई पड़ते हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!