Breaking News

राज्य के पहले शहीद पार्क का सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

द सीजी न्यूज

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा। इन पंक्तियों में शहीदों की चिताओं पर हर बरस मेले लगने की बात कही गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि शहीदों को याद करने के लिए साल में किसी एक दिन का इंतजार न किया जाए बल्कि उन्हें लोग हर दिन याद करें। इसी सोच के साथ बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रदेश के पहले शहीद पार्क की स्थापना की गई है। मकर संक्रांति के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस शहीद पार्क का लोकार्पण किया। बलरामपुर में देश के पहले शहीद पार्क को लगभग चालीस लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है, इसके निर्माण के लिए नगर पालिका को नोडल एजेंसी बनाया गया था।

बलरामपुर में देश के पहले शहीद पार्क को लगभग चालीस लाख रूपए की लागत से तैयार किया गया है,

 देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होंगे

बलरामपुर के शहीद चौक पर स्थापित इस पार्क में शहीद प्रधान आरक्षक लाजरुस मिंज, शहीद आरक्षक महेश राम पैंकरा, शहीद आरक्षक अनिल खलको, शहीद उप निरीक्षक नबोर कुजूर, शहीद प्रधान आरक्षक मनाजरूल हक, शहीद उप निरीक्षक मसीह भूषण लकड़ा, शहीद प्रधान आऱक्षक रामसाय राम की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनकी प्रतिमाओं के नीचे अमर शहीदों का जीवन परिचय भी संक्षेप में दर्ज है, ताकि हर कोई इनके अतुल्य योगदान के बारे में जान सके। देश के इन वीर सपूतों को देखने के लिए शहीद पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे इन शहीदों को वो सम्मान मिल रहा है जिनके ये हकदार हैं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!