Breaking News

रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो ट्रू 5जी शुरू : सीएम ने किया लांच

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में शनिवार की शाम एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सेवा की शुरुआत की। इस लॉन्च के साथ छत्तीसगढ़ के 3 शहरों राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू हो गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिओ ट्रू 5जी प्रारंभ करते हुए बड़ी खुशी हो रही है। 5जी सेवा लॉन्च होने से ई-गवर्नेस, कृषि, उर्जा, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, लोक आधारित टूरिज्म, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, आईटी और एसएमई कारोबार जैसे क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है, टेक्नोलॉजी से जो दूर रहता है वह पिछड़ जाता है। कोरोनाकाल में सभी ने टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया। उस समय हम सभी ने ऑनलाइन मीटिंग की। सभी समीक्षाएं ऑनलाइन हुईं, बच्चों ने पढ़ाई ऑनलाइन की, ये सभी बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी के कारण ही संभव हुआ। हम सभी आज इंटरनेट का प्रयोग करते हैं और इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। बढ़ती हुई और बदलती हुई टेक्नोलॉजी से हम सबको जुड़ाना चाहिए। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 5जी बहुत उपयोगी होगी। कार्यक्रम में विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!