Breaking News

जिला अस्पताल दुर्ग की एक और बड़ी उपलब्धि : डॉक्टरों ने दुर्लभ बीमारी पोर्टल कैवरनोमा की सफल सर्जरी की

द सीजी न्यूज

18 साल के केदार यादव को पेट में कई दिनों से दर्द होने की शिकायत थी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से दुर्ग जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में जांच के दौरान पता चला कि पेशेंट के आमाशय में छेद हो गया है, जिसके कारण पूरे शरीर में इंफेक्शन होने के साथ ही पेट में पानी भर गया है। जांच से यह भी पता चला कि पेशेंट को एक रेयर बीमारी पोर्टल कैवरनोमा है, जिसकी वजह से खून की उल्टी होना या लीवर अच्छे से काम न करना, जौंडिस हो जाना या फिर थ्रंबस बनकर ब्लड सप्लाई बंद कर देना जैसे कॉम्प्लिकेशंस होने की आशंका रहती है।

जिला अस्पताल के डॉ. वाई के शर्मा (सर्जन) और डॉक्टर सरिता मिंज (सर्जन) ने तय किया कि सारी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले उसका ऑपरेशन कर आमाशय के छेद को बंद किया जाए, ताकि पेशेंट को सेप्टिसिमिया में जाने से बचाया जा सके। डॉक्टर बसंत चौरसिया ने पेशेंट को पूरी बेहोशी में होने वाले सारे कॉम्प्लिकेशंस को ध्यान में रखते हुए एनीस्थीसिया दिया। इसके बाद ऑपरेशन किया गया।  ऑपरेशन में स्टाफ नर्स में शीबेन दानी, मयूरी गीता. रमेश ने सहयोग किया। ऑपरेशन के बाद पेशेंट की हालत स्थिर है।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!