
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राजनांदगांव के पेंड्री में नवनिर्मित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का आज लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र मानवीय संवेदना और सहृदयता के लिए जाना जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाएं दें। यह महाविद्यालय राजनांदगांव क्षेत्र के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
राजनांदगांव के पेंड्री में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 करोड़ 82 लाख 39 हजार रुपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, महापौर हेमा देशमुख, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, समाज सेवी पदम कोठारी, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, डीन चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. रेणुका गहिने, संयुक्त संचालक जितेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसोड़, अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक, प्राचार्य शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय डॉ. शाइनी सजू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal