द सीजी न्यूज
अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा “बाबूजी” की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार द्वितीय वर्ष आयोजन किया जा रहा है। वोरा के सुपुत्र वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया। शासकीय जेआरडी स्कूल मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर वोरा ने युवाओं को बाबूजी की कर्मठता से प्रेरणा लेने की सीख देते हुए कहा कि अपने-अपने कर्म क्षेत्र में समर्पण और साथियों के साथ समन्वय की टीम भावना लेकर चलने पर निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। जिस तरह बाबूजी ने वार्ड स्तर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर प्रमुख पद तक पहुंचे और विभिन्न पदों पर रहते हुए देश और समाज को सेवाएं दी। उसी तरह क्रिकेट प्रतियोगिता में भी भाग लेने वाली 48 टीमों से खेल प्रतिभाएं दुर्ग को गौरवांवित करेंगे।
उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी दुर्ग की बेटी आकर्षि कश्यप का उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्ग शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट, नेटबाल या कोई भी अन्य खेल हो, छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हार-जीत होती रहती है। वोरा ने बल्ला थाम कर बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने लगातार द्वितीय वर्ष किए जा रहे आयोजन के लिए समिति को बधाई दी।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, पप्पू श्रीवास्तव, आयोजन समिति के अध्यक्ष चेतन निर्मलकर, सागर परिहार, साजिद अंसारी, नील वर्मा, मनीष राजपूत, जुगेन निर्मलकर, प्रेम चिपेकर, कुंजेस साहू, वसीम अकरम, डॉ मोनू साहू, गुलशन सिन्हा, दीपक बारले, कुलदीप दुबे, नमन वर्मा मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

