द सीजी न्यूज
कसारीडीह के पूर्व पार्षद प्रकाश गीते ने आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा से वार्ड की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। वार्ड में सड़क, नाली, पानी, स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए गीते ने शीघ्र निराकरण करने की मांग की। वोरा ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल को समस्याओं का समाधान करने कहा है। वोरा ने कहा कि वार्ड में सभी नागरिक समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए।
गीते ने वोरा से चर्चा के दौरान कसारीडीह के मुख्य मार्ग का डामरीकरण करने की मांग भी की। वोरा ने तत्काल फोन पर पीडब्लूडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बोरसी से कसारीडीह होते हुए ईरानी डेरा तक सड़क का डामरीकरण किया जाए। इसके लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य कराया जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
