Breaking News

पोटिया के स्कूली छात्रों ने विधायक को दिखाई स्कूल की बदहाली : जर्जर स्कूल में खतरे के बीच पढ़ाई : वोरा ने नाराजगी जताई

  • मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप तत्काल संधारण कराए शिक्षा विभाग : वोरा

द सीजी न्यूज

शासकीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शाला पोटिया में अध्ययनरत 400 बच्चे जर्जर भवन में जान के खतरे के बीच पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार को वरिष्ठ विधायक स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा जब सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तब स्कूल के बच्चों ने वोरा को रोककर समस्याएं बताई। बच्चों ने वोरा से विद्यालय का निरीक्षण करने का आग्रह किया।

स्कूल के जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए विधायक वोरा ने तत्काल डीईओ अभय जायसवाल से चर्चा की और कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। सभी ब्लाकों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना के साथ ही पूर्व में संचालित स्कूलों के संधारण के लिए 500 करोड़ रु का बजट दिया गया है। मासूम बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीईओ को दुर्ग शहर में संचालित सभी स्कूलों में आवश्यक संधारण व रेनोवेशन कार्यों के लिए तत्काल विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!