Breaking News

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी शुरू : दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस पर्यवेक्षक छाया वर्मा ने ली ब्लॉक अध्यक्ष व पर्यवेक्षकों की बैठक

द सीजी न्यूज

भिलाई / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्ग ग्रामीण के सभी ब्लॉकों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को दुर्ग ग्रामीण जिला पर्यवेक्षक पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने भिलाई-3 में बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष व भिलाई – चरोदा महापौर निर्मल कोसरे विशेष रूप से उपस्थित थे।

छाया वर्मा ने बताया कि कि यह अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक दो महीने तक चलेगा। इस दौरान हर दिन 10 किलोमीटर की पदयात्रा जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक निकाली जाएगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी यात्रा के दौरान राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की नाकामियां उजागर की जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां भी लोगों को बताई जाएगी। नुक्कड़ सभा के माध्यम से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों को बताया जाएगा।

छाया वर्मा ने ब्लॉक पर्यवेक्षकों को दो दिन के भीतर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मिलकर अपने – अपने क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा तय कर जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे के माध्यम से अवगत कराने के निर्देश दिये हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने अभियान के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सेन, पर्यवेक्षक कृष्णा देवांगन, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, पर्यवेक्षक राजीव गुप्ता, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पर्यवेक्षक अश्वनी साहू, भिलाई – चरोदा नगर अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, पर्यवेक्षक रज्जाक खान, कुम्हारी नगर अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, पर्यवेक्षक विशाल देशमुख, जामुल नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर, पर्यवेक्षक झुमुक साहू, अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा, पर्यवेक्षक उमेश साहू, जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पर्यवेक्षक उमाकांत चन्द्राकर और अहिवारा नगर अध्यक्ष दुर्गा गजभिये व पर्यवेक्षक कैलाश नाहटा उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!