मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत 22 जनवरी को रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ और चरौदा में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे धरसींवा में शाम को विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। इस दौरान तरपोंगी में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के ग्राम माठ पहुंचेंगे और वहां ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे भेंट-मुलाकात के बाद माठ से दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.20 बजे ग्राम तरपोंगी पहुंचेंगे और वहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरपोंगी के प्रांगण में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री तरपोंगी से दोपहर 2.20 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर धरसींवा पहुंचेंगे और दोपहर 2.30 बजे धरसींवा के बस स्टैण्ड तिराहा में स्व. योगेन्द्र शर्मा के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे इसके बाद 2.40 बजे धरसींवा से कार द्वारा प्रस्थान कर 2.45 बजे ग्राम चरौदा पहुंचेंगे और वहां 3.20 बजे से ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री चरौरा के बाद अपरान्ह 4.25 बजे धरसींवा पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट-करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7 बजे धरसींवा से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
