Breaking News

असम CM पहले बोले – शाहरुख को नहीं जानता : फिर कहा – रात 2 बजे SRK का फोन आया था, पठान की स्क्रीनिंग को लेकर परेशान थे : कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे

द सीजी न्यूज

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें शनिवार-रविवार रात 2 बजे शाहरुख खान ने फोन किया था। वे गुवाहाटी के नरेंगी हॉल में होने वाली पठान की स्क्रीनिंग को लेकर परेशान थे। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कोई विवाद न हो।

इससे पहले शनिवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेमंत बिस्वा सरमा ने एक सवाल के जवाब में कहा था – कौन हैं शाहरूख खान? मैं उनके या फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता। शाहरुख ने मुझे फोन नहीं किया है, लेकिन अगर वे कॉल करते हैं तो मैं इस मामले को देखूंगा। 

दरअसल 20 जनवरी को गुवाहाटी के नरेंगी में एक सिनेमा हॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। इस दौरान शाहरुख खान के पोस्टर जला दिए गए। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी।

कहा – लोगों को असमिया फिल्म देखनी चाहिए

जब मीडिया कर्मियों ने उन्हें बताया कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो सरमा ने कहा कि राज्य के लोगों को असमिया फिल्म के बारे में चिंतित होना चाहिए, न कि हिंदी फिल्मों के बारे में। उन्होंने कहा कि दिवंगत निपोन गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी असमिया फिल्म ‘डॉ. बेजबरुआ-पार्ट 2’ जल्द ही रिलीज होगी। लोगों को इसे देखना चाहिए।

गौरतलब है कि पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं, जो काफी आपत्तिजनक है। भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!