द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जनवरी को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिल्दा-नेवरा विकासखण्ड के ग्राम सरोरा और बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पुरैना खपरी में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर लोगों से बातचीत करेंगे और शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री 23 जनवरी को सुबह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.40 बजे ग्राम सरोरा पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरोरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद पुरैना खपरी में दोपहर 2.35 बजे से 4.15 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद बलौदाबाजार जाएंगे और वहां 4.30 बजे गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.20 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण करने के बाद वहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे बलौदाबाजार से कार से प्रस्थान कर 8.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
