द सीजी न्यूज
दुर्ग/ दवे पेट्रोल पंप के पास शनिचरी बाजार की पानी टंकी भरने के लिए बिछी 400 एमएम लोडिंग पाइपलाइन की लीकेज रिपेरिंग का काम 25 जनवरी को किया जाएगा| इसके कारण कई वार्डों में शाम के समय होने वाली पानी सप्लाई पर असर पड़ेगा। निगम अफसरों ने बताया कि सुबह की पाली में पूरे शहर में सामान्य पानी सप्लाई की जाएगी। शाम की पाली में वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में मांग के अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जाएगा।
इन वार्डों में पानी सप्लाई पर असर – वार्ड 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 41, 42, 43, 44, 45, 46। रिपेयरिंग का कार्य पूरा होने पर दूसरे दिन 26 जनवरी को सामान्य रूप से वाटर सप्लाई की जाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि कहीं भी पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जिन जगहों पर पानी की डिमांड आएगी, वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी। उन्होंने नागरिको से अनुरोध करते हुए कहा है कि सुबह की पाली में नल खुलने पर पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
