Breaking News

माता परमेश्वरी जयंती महोत्सव : भव्य शोभायात्रा निकाली गई : देवांगन समाज की प्रतिभाएं सम्मानित

द सीजी न्यूज

देवांगन समाज के इष्ट देवी माता परमेश्वरी जयंती पर ब्लॉक देवांगन समाज उत्तर क्षेत्र उरला द्वारा परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उरला अटल आवास के पीछे स्थित परमेश्वरी कुटी में विराजित माता परमेश्वरी में दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना व सेवा भजन किया गया। इस अवसर पर समाज द्वारा दुर्ग निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, खुमान देवांगन, उरला वार्ड 58 पार्षद बृजलाल पटेल आदि का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर ब्लॉक उरला क्षेत्र देवांगन समाज अध्यक्ष अलख राम देवांगन, मेघलाल देवांगन, राजकुमार देवांगन, यशवंत देवांगन, गीता देवांगन, भरत देवांगन, मालती देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय महिला-पुरुष उपस्थित थे। परमेश्वरी महोत्सव के तहत दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया। प्रथम चरण में सुबह शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर माता परमेश्वरी मंदिर तक पदयात्रा की। इसके बाद जसगीत, रंगोली प्रतियोगिता, महिलाओं व बालिकाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शपथ ग्रहण के बाद बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। द्वितीय पाली में अतिथि सम्मान व प्रतिभा सम्मान हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने समाज को जागरूक समाज बताते हुए कहा कि मां परमेश्वरी की कृपा से देवांगन समाज आज उन्नत व शिक्षित समाज के रूप में आगे बढ़ रहा है। समाज की प्रतिभाए आज न केवल देश, बल्कि सात समुंदर पार भी ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। राजनीति ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में समाज की प्रतिभाएं आगे बढ़ रही हैं। आने वाला समय देवांगन समाज की प्रतिभाओं के लिए और बेहतर होगा।

कार्यक्रम को देवांगन समाज के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष अलख राम देवांगन ने भी संबोधित किया। परमेश्वरी महोत्सव में प्रमुख रूप से अंबिका प्रसाद देवांगन, ज्ञानी देवांगन, भूषण देवांगन, क्षेत्र राम देवांगन, नारायण देवांगन, गिरधारी देवांगन, मीरा देवांगन, मीना देवांगन, रेवत राम देवांगन, धीरेंद्र देवांगन, शिव कुमार देवांगन, मुनेश्वर देवांगन, ईश्वरी प्रसाद देवांगन, सुनीता देवांगन, रुक्मणी देवांगन, संगीता देवांगन, विकिरण सावित्री, चमेली, मंजू, हेमलता, सुधा देवांगन, कौशल्या देवांगन, पुष्पा देवांगन सहित बड़ी संख्या में देवांगन जन उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!