Breaking News

महापौर ने सड़क डामरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया : मालवीय नगर चौक से रेल्वे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर डामरीकरण की क्वालिटी बेहतर रखने दिये सख्त निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन शहर विधायक अरुण वोरा के मंशानुरूप शुक्रवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने दीपक नगर वार्ड 23 में मालवीय चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क डामरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। महापौर के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, संदीप वोरा, अनूप वर्मा सहित निगम के सब इंजीनियर विकास दमाहे मौजूद थे। यहां 12 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य किया जा रहा है।

मालवीय नगर चौक से स्टेशन चौक तक करीब आधा किलो किमी लंबी सड़क का डामरीकरण आज ही प्रारंभ किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि काफी समय से वार्ड पार्षद व क्षेत्रीय नागरिक इस सड़क का डामरीकरण कराने की मांग कर रहे थे। यह कार्य पूरा होने पर यहां से आने-जाने वाले हजारों लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों के विकास को नई गति दी है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाना चाहिए। वे समय-समय पर सड़क की गुणवत्ता का आकस्मिक निरीक्षण करते रहेंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!