Breaking News

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को एएसआई ने गोली मारी : अस्पताल में ऑपरेशन जारी : हालत नाजुक : CM नवीन पटनायक पहुंचे अस्‍पताल

द सीजी न्यूज

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार दोपहर करीब एक बजे जानलेवा हमला किया गया। उन्हें ड्यूटी में तैनात एक एएसआई  ने गोली मार दी। घटना के दौरान मंत्री झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास जैसे ही नीचे उतरे एएसआई ने उनके सीने में दो गोली मार दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे। पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा- हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।  उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI गोपाल दास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है।

सीएम नवीन पटनायक अस्पताल पहुंचे

आई विटनेस एडवोकेट राम मोहन राव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री नब दास कार्यक्रम में चीफ गेस्ट थे। उनके पहुंचने पर स्वागत के लिए भीड़ जमा थी। उसी समय किसी ने गोली चला दी। उन्होंने देखा कि एक पुलिसकर्मी पास से गोली चलाकर भाग रहा था। इधर हमला करने वाले गोपाल दास की पत्नी जयंती का कहना है कि गोपाल दास 7-8 साल से इलाज करा रहा है। दवा लेने के बाद ही गोपाल सामान्य व्यवहार करता है। वो पांच महीने पहले घर आया था। रविवार को सुबह गोपालदास ने पत्नी और बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी।

नब किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है। नब किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए। 2014 में भी उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ा और चुनाव जीते। साल 2019 का चुनाव उन्होंने बीजू जनता दल से लड़कर लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!