दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावनाएं बढ़ गई है। इसकी घोषणा कल तक होने की संभावना है। सांसद विजय बघेल को अर्जेंट दिल्ली बुलाया गया है। वे धरम लाल कौशिक के बेटे की शादी में गए थे। उन्होंने तत्काल बिलासपुर से ही दिल्ली की फ्लाईट से रवाना हो गए। भूपेश बघेल न सिर्फ भूपेश बघेल के परिवार से हैं, बल्कि विधानसभा चुनाव में भूपेश को हरा भी चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 3 लाख से अधिक मतों के अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में दुर्ग के सांसद विजय बघेल को शामिल कर भाजपा ओबीसी का कार्ड खेल सकती है।
भाजपा छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव भी होंगे। इसे देखते हुए कुछ प्रमुख नेताओं का कद बड़ा करने की रणनीति के साथ मोदी मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन में विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी (कुर्मी) वर्ग से आते हैं। भाजपा की सत्ता वापसी की रणनीति में ओबीसी फैक्टर महत्वपूर्ण है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
