Breaking News

भाजपा मंडल प्रभारियों की नियुक्ति : दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जिला पदाधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगपुरा में जिला पदाधिकारियों की चिंतन बैठक में विचार विमर्श के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल के अनुमोदन से संगठन जिले के सभी 13 मंडलों में प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। मंडलों के प्रभारी व सह प्रभारी मंडलों में पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों के संपादन और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को संचालित करने में मंडल के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। मंडल इकाई के अंतर्गत सभी प्रकार के मुद्दों पर जिला भाजपा संगठन व जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल को समय-समय पर रिपोर्ट देंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा घोषित मंडल प्रभारियों और सह प्रभारियों में दुर्ग शहर विधानसभा के अंतर्गत पटरीपार सिकोला मंडल का प्रभारी विनायक नातू व सह प्रभारी राकेश दुग्गड़ को बनाया गया है। इसी तरह गंजपारा सदर मंडल प्रभारी अल्का बाघमार और सह प्रभारी सचेन्द्र सिंह राजपूत, बोरसी कसारीडीह मंडल प्रभारी केएस चौहान व सह प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, चंडी शीतला मंडल प्रभारी आशीष निमजे व सह प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय को बनाया गया है।

पाटन विधानसभा के अंतर्गत उत्तर पाटन मंडल का प्रभारी नटवर ताम्रकार व सह प्रभारी डॉ. अनिल साहू, मध्य पाटन मंडल का प्रभारी देवेंद्र चंदेल व सह प्रभारी छगन साहू, दक्षिण पाटन मंडल का प्रभारी रोहित साहू व सह प्रभारी राजेश चंद्राकर को नियुक्त किया गया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत अंजोरा मंडल प्रभारी राजेंद्र कुमार व सह प्रभारी नीलेश अग्रवाल, उतई मंडल प्रभारी दिलीप साहू व सह प्रभारी डॉ. देवनारायण तांडी को बनाया गया है।

अहिवारा विधानसभा अंतर्गत अहिवारा मंडल का प्रभारी बोधन यादव व सह प्रभारी नरेश साहू, जेवरा सिरसा मंडल का प्रभारी दिनेश देवांगन व सह प्रभारी राजा महोबिया और साजा विधानसभा अंतर्गत धमधा मंडल का प्रभारी पवन शर्मा व सह प्रभारी रजा खोखर और बोरी लिटिया मंडल का प्रभारी अमिता बंजारे और सह प्रभारी भगत वर्मा को बनाया गया है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के बूथ स्तर तक आयोजन हेतु जिला प्रभारी अजय तिवारी को और सह प्रभारी धनराज साहू, चंचल बाफना व नवीन पवार को बनाया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। मोर्चा व प्रकोष्ठों के जिला प्रभारी बेहतर तालमेल, संगठनात्मक कार्यपद्धति के पालन, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और अनुशासन संबंधी बिंदुओं का समय-समय पर अवलोकन और निर्देशन करेंगे। मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारियों और सह प्रभारियों में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रभारी ललित चंद्राकर, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी गायत्री साहू (पार्षद) सह प्रभारी हर्षा चंद्राकर (तर्रा पाटन), किसान मोर्चा जिला प्रभारी बनऊ वर्मा (धमधा), अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला प्रभारी शंभू पटेल दुर्ग, अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला प्रभारी केके खेलवार (अहिवारा), मछुआरा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नेतराम निषाद (दक्षिण पाटन),  व्यापार प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी मुरली सचदेव को बनाया गया है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!