Breaking News

अवैध प्लाटिंग करने वाले दो लोगो के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ अवैध प्लाटिंग के मामले में भिलाई निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए 2 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। कोहका एरिया में अवैध प्लाटिंग को लेकर यह कार्यवाही की गई है। इससे पहले अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने के लिए निगम आयुक्त रोहित व्यास द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश देने के बाद हाल ही में कुरूद के पांच अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई थी।

शुभम कॉलोनी आर्य नगर कोहका के खसरा नंबर 728/1 से 728/35 तक भू स्वामियों के द्वारा अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने पंजीयन शून्य करने और रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए पंजीयक को पत्र प्रेषित किया था। इस खसरा नंबर पर भूस्वामी के द्वारा नगर पालिक निगम (कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण) नियम 2013 के अंतर्गत अभिन्यास स्वीकृति भी नहीं ली गई और न ही भूस्वामियों को कॉलोनाइजर लाइसेंस जारी किया गया है। कोहका की इस भूमि पर जमीन को टुकड़ों में विक्रय कर अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया गया।

अवैध प्लाटिंग को लेकर भिलाई निगम के जोन आयुक्त राजेंद्र नायक ने स्मृति नगर चौकी में भू स्वामी नारायण आ. कामता प्रसाद और हिलेंद्र कुमार आ. कामता प्रसाद निवासी कोहका के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने भिलाई निगम के द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही निगम प्रशासन की टीम अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने फील्ड पर जाकर कार्यवाही कर रही है। अवैध प्लाटिंग पर लगाम लगाने आगे भी सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!