द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 8 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में भारती प्लेसमेंट द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 48, मार्केटिंग के लिए 8, मैंनपावर ऑफिसर के लिए 4 और कम्पनी सुपरवाइजर के लिए 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।
फाईंड दक्ष द्वारा वेल्डर फिटर के लिए 30, फिटर के लिए 15, जीईटी (मैक) के लिए 5, जीईटी (इले.) के लिए 5, आईटीआई के 5, सिक्योरिटी गार्ड के 30, मैकेनिकल हेल्पर के लिए 10, एजुकेशन प्रमोटर के 5, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के 15, सेल्स एक्जीक्यूटिव के 15, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव 10, क्वालिटी इंस्पेक्टर 5, कम्प्यूटर ऑपरेटर 2 और सूपरवाईजर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।
वन स्टॉफिंग एंड साल्यूशन द्वारा कन्टेंट राईटर के 1, रिलेश्नशिप मैनेजर के 6, कस्टमर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के 3, डाटा प्रोसेसिंग ऑपरेटर के 5, सीनियर अकाउंटेंट के 1, मैनेजर के 1, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 1, आटोकार्ड के 2, ग्राफिक डिजाईनर सीनियर 1, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के 1, सोशल मीडिया मैनेजर 1, सेल्स मैनेजर 1, सेल्स एक्जीक्यूटिव 3, कम्प्यूटर टीचर 1, टेलीकॉलर 1, ब्रांच मैनेजर 1, एएस. ब्रांच मैनेजर 1, रिलेशनसिप मैनेजर बीडीएम, बीडीई, बीडीए के लिए 6, बीडीएम, बीडीई, बीडीए के लिए 3, चार्टेड अकाउंटेंट 1, सीएमए इंर्टन 1, म्यूचुअल फंड 3, फील्ड मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव 5, वेब डेवलपर 5, सीनियर वेब डेवलपर 2, प्रोजेक्ट मैनेजर 1, एसआर. प्रोजेक्ट मैनेजर 1, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर 1, डेवलपमेंट मैनेजर (बीडीएम, बीडीई) 6 और रिसेप्शनिस्ट के 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
कुल 288 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 8 फरवरी को सुबह 10.30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति और 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते है। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल या सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
