Breaking News

शहर में खुलेंगे मिलेट्स कैफे : मिलेट्स से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने महिलाओं को मिली ट्रेनिंग

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर मोटे अनाज जैसे कोदो, कुटकी, रागी, राजगीर, बाजरा, ज्वार, सनवा आदि  के उपयोग को बढ़ावा देने शहर में मिलेट्स कैफे खोला जाएगा। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा गठित स्व सहायता समूह के माध्यम से इसका संचालन किया जाएगा। युवक/युवतियों को मिलेट कैफे में काम करने का अवसर दिया जाएगा।

इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और मोटे अनाज के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। आज से प्रियदर्शिनी परिसर भिलाई में मिलेट्स से व्यंजन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कल भी चलेगा। मोटे अनाजों से खाद्य सामग्री तैयार करने प्रशिक्षण देने के बाद मिलेट्स कैफे खोले जा सकेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!