Breaking News

पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने किया स्वागत : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिला 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में 6 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के मलखंब खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज इन सभी पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत न्यू सर्किट हाउस में किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आज न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान इन खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मलखंब प्रशिक्षक मनोज सिंह के साथ पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा, मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामला, संतोष सोरी रविन्द्र और बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती, हिमांशी और शिक्षा दिनकर उपस्थित थी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!