Breaking News

भाजपा का विधायक निवास घेराव कल : वोरा बोले – केंद्र ने नहीं दिया पीएम आवास का फंड, केंद्र सरकार का घेराव करें भाजपा नेता : जनसेवा मेरा धर्म भी और कर्म भी : हमेशा दुर्ग की जनता की सेवा करता रहूंगा

  • चुनाव करीब आने पर भाजपा नेताओं को पीएम आवास और पट्‌टा वितरण की याद क्यों आने लगी ? अब तक कहां थे ? 

द सीजी न्यूज

भाजपा द्वारा 15 फरवरी को विधायक आवास घेरने से एक दिन पहले स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है। वोरा ने कहा कि पीएम आवास का फायदा हितग्राहियों को न मिलने के लिए  केंद्र सरकार जिम्मेदार है। भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। अगर उन्हें पीएम आवास योजना के हितग्राहियों की फिक्र है तो केंद्र सरकार से फंड लेकर आएं। वोरा ने सवाल किया कि चुनाव करीब आने पर ही भाजपा नेताओं को जनता की याद क्यों आने लगी।

वोरा ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल को आम जनता देख चुकी है और भाजपा की असलियत जान चुकी है। डेढ़ दशक तक राज करने के बावजूद न तो विकास कार्य कराए गए, न योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल पाया। लोगों के कल्याण के लिए कोई काम भी नहीं किया गया। पीएम आवास योजना का सच ये है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पीएम आवास योजना के लिए पैसा ही नहीं दिया, जिसके कारण योजना अधूरी रह गई और लोगों को आवास नहीं मिल पाया।

वोरा ने कहा कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं और इनका क्रियान्वयन भी किया है। पट्‌टा वितरण की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पात्रतानुसार सभी हितग्राहियों को पट्‌टा मिलेगा। वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसे भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं।

वोरा ने सवाल किया कि पिछला चुनाव हारने के बाद भाजपा नेता कहां गायब रहे। चुनाव करीब आने पर ही भाजपा नेताओं को आवास योजना की याद क्यों आने लगी। भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए वोरा ने कहा कि घेराव करने की बजाय पीएम आवास सहित छत्तीसगढ़ को मिलने वाले विभिन्न योजनाओं का फंड दिलाने केंद्र सरकार से मांग करें। वोरा ने जोर देकर कहा कि वे जनसेवा को धर्म और कर्म मानकर हर दिन जनता की सेवा में जुटे रहते हैं। आगे भी दुर्ग शहर की जनता की सेवा करने का फर्ज पूरे मनोयोग से निभाते रहेंगे।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!