Breaking News

ब्रेकिंग : दुर्ग नगर निगम को विकास कार्यों के लिए मिलेंगे 25 करोड़ रुपए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में गौरव समागम 2023 में किया ऐलान : 7 करोड़ से बनेगा शिवनाथ रिवर फ्रंट

  • महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया

द सीजी न्यूज

शहर में विकास कार्यों के लिए दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में 25 करोड रुपए देने की घोषणा की। इसमें से 7 करोड़ रुपए शिवनाथ रिवर फ्रंट के निर्माण पर खर्च किये जाएंगे। अन्य विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ रुपए मंजूर किये गए हैं, जिसमें सड़क-नाली, प्रकाश व्यवस्था- पानी बिजली सहित अन्य कार्य शामिल हैं। गौरव समागम में दुर्ग से महापौर के अलावा सभापति राजेश यादव भी शामिल हुए। 

महापौर धीरज बाकलीवाल ने 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार जताया है। बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग नगर निगम को पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि दी है। अब और 25 करोड़ रुपए मिलने से शहर में विकास कार्यों के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। दुर्ग को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।    

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!