Breaking News

मुख्यमंत्री 19 फरवरी को बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कार्यक्रमों में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 फरवरी, रविवार को बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के ग्राम सोरर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम सोरर में दोपहर 12.35 बजे माता बहादुर कलारीन मंदिर और छदानछाडु देव मंदिर के दर्शन करेंगे और दोपहर 1.25 बजे डड़सेना कलार समाज के सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.45 बजे तहसील अर्जुन्दा के ग्राम परसतराई पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे और दोपहर 3.10 बजे दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अर्जुनी पहुंचेंगे और स्व. कन्हैया लाल वर्मा स्मृति हाई स्कूल प्रांगण में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज के 77वें अधिवेशन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे ग्राम अर्जुनी से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौट आएंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!