Breaking News

एआईसीसी मेंबरों की सूची हुई जारी : सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक अरुण वोरा सहित 52 नेताओं को बनाया मेंबर

द सीजी न्यूज

राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले केंद्रीय संगठन ने एआइसीसी डेलिगेट की सूची जारी कर दी गई है। सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंह, ताम्रध्वज साहू सहित कई मंत्रियोें, राज्यसभा सदस्योें और पार्टी पदाधिकारियोें को शामिल किया है।

एआईसीसी डेलीगेट में मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, कवासी लखमा, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, गुरु रुद्र और अनिला भेड़िया, विधायक अरुण वोरा, धनेेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, अमितेश शुक्ला, अरुण वोरा, कुलदीप जुनेजा, देवती कर्मा, देवेेंद्र यादव को जिम्मेदारी दी गई है। सांसद दीपक बैज, ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, दो राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय और राजेश तिवारी को भी जगह मिली है। राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी को सीपीपी कोटे से शामिल किया गया है।

हाल ही मे विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए केशकाल से विधायक संतराम नेताम को भी शामिल किया गया है। एआइसीसी डेलिगेट मेें 42 सदस्य चुने गए हैैं, जबकि कोआप्ट मेें 11 सदस्योें को शामिल किया गया है। सूची मेें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा, राजेेंद्र तिवारी, प्रतिमा चंद्राकर, अटल श्रीवास्तव, गुरमुख सिंह होरा, रवि घोष, अरुण सिंघानिया, पीयुष कोसरे, आकाश शर्मा, अरुण ताम्रकार, नीरज पांडेय, छाया वर्मा, कोको पाढी, पुष्पादेवी सिंह, सुशील आनंद शुक्ला, संजय कुमार सिंह, अंबिका मरकाम, सुमित्रा घृतलहरे, आदित्येश्वर शरण सिंह और अरुण सिसोदिया को शामिल किया गया है।

वोरा ने जताया आभार 

विधायक अरुण वोरा ने एआईसीसी का मेंबर बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। वोरा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा से आज फोन पर चर्चा की और एआईसीसी मेंबर बनाए जाने पर आभार माना। वोरा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!