Breaking News

युवा कांग्रेसियों ने PM मोदी और ED का पुतला फूंका : छापेमारी से कांग्रेस नेताओं को डराने के भाजपाई मंसूबे सफल नहीं होंगे : जयंत

द सीजी न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी के छापे मारे जाने पर आज युवा कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और ED की मिलीभगत से कांग्रेस नेताओं के यहां छापे मारे जा रहे हैं। इसके विरोध में पटेल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ED का पुतला जलाया गया। जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में युवा कांग्रेसियों ने तीखे तेवर दिखाए।

जयंत ने कहा कि 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होने वाला है। इससे भयभीत केंद्र की भाजपा सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, विधायकों के घर पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि ED ने आज तक किसी भी भाजपा नेता और उसके समर्थक दलालों के घर छापा क्यों नही मारा। मोदी और शाह के तथाकथित पार्टनर व मित्र गौतम अडानी  आजाद भारत का सबसे बड़े घोटाले के आरोपी हैं, उनके व्यवसायिक संस्थानों पर छापा क्यों नहीं मारा गया।  

जयंत ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में देशवासियों द्वारा बैंकों में जमा किया गया पैसा अडानी की कंपनी में लगाया गया। लेकिन ED ने इस मामले में मुंह छुपाकर घूम रही है। ED और CBI का सहारा लेकर केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने  पर आमादा है। प्रदर्शन में अशफाक अहमद, परविंदर सिंह, अहमद चौहान, अशोक मिश्रा, हेमंत साहू,आकाश सेन, मुकेश साहू, जावेंद्र बंजारे, दीपांशु यादव, यशवंत देशमुख, पंकज सिंह, कय्यूम खान, इमरान खान, टीकम भास्कर, विक्की पासवान, प्रदीप पाटिल, नवीन वर्मा, कमलनारायण देशमुख, डोमार देशमुख, किशोर निषाद, जावेद अली, तुषार वर्मा, द्रोण देशमुख, रोहित राव गायकवाड़, मेहुल, मुकेश साहू, अनीस खान, मनीष सार्वा, शिशिर कान्त कसार, अख्तर खोखर, साजिद मिर्ज़ा, फ़िरोज़ खोखर, शुभम देशमुख ,संजू देशमुख, मोहम्मद आमिर, रंजीत सिंह, एम जीवन, सैम, विमल निषाद, विकास साहू,अनिल देशमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने पुतलादहन किया। इस दौरान मोदी सरकार भाजपा और ED के मिली भगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!