Breaking News

ईडी छापा : कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ले जा रहे ईडी अफसरों के सामने खड़े हो गए विधायक : कड़ा विरोध जताया : CRPF जवानों ने कांग्रेसियों पर डंडा चलाया, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भी जवानों को दिया जवाब

द सीजी न्यूज

सीन 1 – कांग्रेस के मुखर प्रवक्ता आरपी सिंह के घर में ईडी की जांच खत्म हो गई है। ईडी की टीम आरपी सिंह को अपने दफ्तर ले जाना चाहती थी, लेकिन विधायक विकास उपाध्याय के समर्थकों ने रास्ता रोका लिया। और अफसरों से जमकर बहस हुई। आखिरकार आरपी सिंह को ईडी की टीम भीड़ से निकालने में सफल हो गई। लंबी पूछताछ के बाद भी आरपी सिंह को नहीं छोड़े जाने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है।

सीन 2 – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ED की छापेमार कार्रवाई का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। सोमवार को शाम के समय रायपुर के प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय के बाहर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया। जमकर हुए बवाल और हंगामे के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई। लाठियां भी चली। कुछ देर के लिए हालात काफी बिगड़ गए। जवान को भी प्रदर्शनकारियों ने दबोचा। जैसे-तैसे मामला शांत कराया गया।

ईडी दफ्तर के सामने लाठीचार्ज की स्थिति बनती देख कुछ कार्यकर्ता तितर-बितर हुए। मगर बाकी गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जवान को ही घेर लिया। कांग्रेसियों ने सीआरपीएफ जवान को पीटने की कोशिश की मगर मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने इसके बाद मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए स्थानीय पुलिस के अफसर दिखाई दिए। करीब 1 से डेढ़ घंटे तक यह बवाल ईडी दफ्तर के बाहर चलता रहा।

सुरक्षाबलों से कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी।

दरअसल सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कांग्रेसी नेता रामगोपाल अग्रवाल आरपी सिंह सन्नी अग्रवाल विनोद तिवारी जैसे नेताओं के घर छापा मारा। कांग्रेस ने इसे आगामी महाधिवेशन के कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने की साजिश बताया इन सभी नेताओं के घर के बाहर भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस से भिड़ते नेता।

शाम के वक्त यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के नेता प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए। पुलिस ने पहले से ही यहां बैरिकेडिंग कर रखी थी पहली बेरीकटिंग को तोड़कर कांग्रेसी नेता ईडी दफ्तर के करीब पहुंच गए । जहां पहले से मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों पर डंडा चला दिया।

सड़क पर देर तक बैठे रहे कार्यकर्ता।

लाठीचार्ज की स्थिति बनती देख कुछ कार्यकर्ता तितर-बितर हुए। मगर बाकी गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जवान को ही घेर लिया। कांग्रेसियों ने सीआरपीएफ जवान को पीटने की कोशिश की मगर मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने इसके बाद मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए स्थानीय पुलिस के अफसर दिखाई दिए। करीब 1 से डेढ़ घंटे तक यह बवाल ईडी दफ्तर के बाहर चलता रहा।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!