द सीजी न्यूज
भिलाई। मिसेज यूनिवर्स 22 -23 प्रतियोगिता में यूरोपियन देश बल्गारिया की राजधानी सोफिया से दो खिताब अपने नाम कर स्वदेश लौटने पर प्रेरणा धाबर्डे का भव्य स्वागत किया गया। रायपुर एयरपोर्ट से लेकर तालपुरी कॉलोनी स्थित उनके निवास तक बेहद गर्मजोशी के साथ शुभचिंतकों ने स्वागत किया।
मिसेज यूनिवर्स बेस्ट परफॉर्मर, मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल पेसिफिक एशिया खिताब जीतने पर भिलाई निवासी प्रेरणा धाबर्डे का स्वागत रायपुर एयरपोर्ट पर फूल माला और गुलदस्ते से किया गया। बैंड बाजे और करीब 40 वाहनों के काफिले के साथ एयरपोर्ट से शुरू हुआ स्वागत भिलाई के तालपुरी कालोनी तक जारी रहा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।
पावर हाउस चौक पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद काफिला सेक्टर-1 बैंक के पास प्रेरणा के शुभचिंतकों ने पटाखे फोड़कर और ढोल बाजे पर नृत्य करते हुए खुशी का इजहार किया। तालपुरी स्थित धाबर्डे निवास में दुर्ग सांसद विजय बघेल भी पहुंचे और प्रेरणा को बधाई दी। छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उन्होंने अपना पसंदीदा गीत “चांद सी महबूबा हो मेरी” भी सुनाया। रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा ने भी प्रेरणा धाबर्डे से मुलाकात कर उपलब्धि के लिए बधाई दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

