द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिले में कार्यरत 34 पटवारियों द्वारा आज अवकाश के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। एक साथ इतने पटवारी अवकाश में होने से राजस्व कार्यों में बाधा व आमजनों के कार्य रूकने की संभावना को देखते हुए एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया। एसडीएम दुर्ग द्वारा पटवारी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर सभी 34 पटवारियों शो काज नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Check Also
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal