Breaking News

कई वार्डों में 3 मार्च को शाम के समय नहीं खुलेंगे नल : 4 को भी पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी

द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम के जल कार्य विभाग द्वारा शंकर नगर जोन और शक्ति नगर जोन की नई पानी टंकी में आवश्यक कार्य करने 3 मार्च को शट डाउन लिया जाएगा। इसके कारण सुबह के समय नल खुलेंगे, लेकिन शाम को कई वार्डों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। 4 मार्च को भी इसका इन वार्डों में पानी सप्लाई पर असर पड़ेगा।
3 मार्च शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र 
वार्ड 10 से वार्ड 13
4 मार्च शनिवार को प्रभावित क्षेत्र
वार्ड-16, वार्ड-17 औद्योगिक नगर उत्तर, वार्ड-18 औद्योगिक नगर पश्चिम, वार्ड-19 शहीद भगत सिंह वार्ड दक्षिण, वार्ड-20 शहीद भगत सिंह वार्ड उत्तर, वार्ड- 21 तितुरडीह, व हनुमान नगर, वार्ड-22 स्टेशनपारा, वार्ड – 41 सुराना कॉलेज वार्ड, वार्ड-42 कसारीडीह पश्चिम, वार्ड – 43 बाबा गुरूघासी दास वार्ड, वार्ड- 45 पदमनाभपुर पश्चिम, वार्ड – 46 पदमनाभपुर पूर्व, वार्ड-31 आपापुरा वार्ड-32 ब्राम्हणपारा वार्ड-33 चंडीमंदिर वार्ड- 34 शिवपारा वार्ड-35 रामदेव मंदिर वार्ड वार्ड- 5-36 गंजपारा वार्ड-37 आजाद वार्ड वार्ड-38 मिलपारा के अलावा वार्ड-39 कचहरी वार्ड में रहेगा। इन वार्डों के अलावा वार्ड 5 और 9 भी प्रभावित रहेंगे।
महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए इन क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध किया है कि समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लें। मांग के अनुसार टैंकरों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जल आपूर्ति की जाएगी।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!