द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के निर्देश पर दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रत्नदीप कसार के नेतृत्व और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा के मार्गदर्शन में आज बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेसियों ने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में पटेल चौक पर नारेबाजी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से एजाज़ खान (गोल्डी ), उपाध्यक्ष राजा अली, गोल्डी कोसरे, महासचिव पृथ्वी चंद्राकर, सतीश रजक, पुष्पेंद्र साहू, राहुल राजपूत, अमोल जैन, तनिश पाटनी, सनथ साहू, भूपेश सेन, महेश, तुषार, गौरव, समर्थ नायडू, राजदीप कसार, प्रणय कसार, कान्हा, प्रवेश यादव, सोनू यादव सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
