Breaking News

शहर में जल्द शुरू होंगे 25 करोड़ के विकास कार्य : पटरीपार और बोरसी क्षेत्र में हुए करोड़ों के विकास कार्य : विधायक ने किया निरीक्षण

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज कई वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निगम के अधिकारियों के साथ वोरा ने पटरीपार क्षेत्र के वार्ड 16, 17, 18, 19 और बोरसी क्षेत्र में वार्ड 49, 50, 51, 52 और 53 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पटरीपार में जल भराव से निपटने के लिए 1.5 करोड़ से बड़े नाले का निर्माण और 95 लाख की लागत से बन रहे विद्युत नगर नाला के साथ ही सीमेंट सड़क-नाली के अनेक कार्यों का विधायक ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

वोरा ने वार्डवासियों की शिकायतें और समस्याएं भी सुनी। उन्होंने समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। वोरा ने कहा कि लगातार शहर के सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा राशि जारी की जा रही है। बड़े कार्यों के साथ ही वार्डों में अंदरूनी विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। दुर्ग शहर में भाजपा शासनकाल में 15 वर्षों तक विकास कार्य नहीं हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पिछले चार साल में तेजी से दुर्ग शहर में विकास कार्यों को पूरा कराया है।

वोरा ने बताया कि जल्द ही 60 वार्डों में 25 करोड़ की लागत से सड़क, नाली, नाला, प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आउटर वार्डों के साथ ही बाजार क्षेत्र में भी कई कार्यों की मांग की गई है, इन कार्यों को जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अभियंता व्हीपी मिश्रा, मोहित मरकाम, पंकज साहू, एल्डरमैन राजेश शर्मा, वार्ड पार्षद व नागरिकगण मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!