द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर, दीप प्रज्ज्वलित कर एवँ राज्यगीत के साथ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर और गहोई समाज अध्यक्ष अशोक बानी व सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

श्री गहोई वैश्य समाज के नवनिर्मित गहोई भवन लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक भवनों, धर्मशालाओं में समाज के उत्थान और विकास की चर्चाएं होती हैं, दूसरे समाज को भी अवसर मिलता है। गहोई समाज ने सेवाभाव से भवन का निर्माण किया है। ऐसे समय में भवन बनाया गया है जिसकी आज बेहद जरूरत है।

इस भवन का निर्माण एम्स के बगल में हुआ है, मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए यह भवन बनाया गया है, यह बेहद पुनीत कार्य है।अस्पताल के मरीजों के परिजनों के लिए आप कमरे उपलब्ध कराएंगे। यह कार्य कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस अच्छे कार्य के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

सीएम ने कहा कि नये राजधानी में जमीन की मांग समाज ने की है। हमारी नीति है कि कोई भी समाज जिसके पास जमीन नहीं है, हम 10 प्रतिशत में दे रहे हैं। कलेक्टर गाइडलाइन को हमने 30% कम कर दिया है। अब आपको 100 रुपए की संपत्ति में 10.50 रुपए बस देना है।पूरे प्रदेश में हम सभी समाजों को भूखंड उपलब्ध करा रहे हैं। कलेक्टर स्तर पर आपको जमीन मिल जाएगी। जिस दिन समाज को भू-खंड मिल जाएगा, उस दिन मैं आवश्यकतानुसार राशि प्रदान कर दूंगा। सीएम ने इस पुनीत कार्य के लिए पूरे समाज को ह्रदय से धन्यवाद दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
