द सीजी न्यूज
दुर्ग/ बोरसी, हनोदा रोड और मीनाक्षी नगर में अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलते ही आज एसडीएम लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर निगम दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। इन जगहों पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां फेंसिंग और डीपीसी कराई गई थी। इसे तोड़ने की कार्रवाई मौके पर ही की गई। एसडीएम तिवारी ने बताया कि राजस्व अमले को अतिक्रमण को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है। फील्ड में नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं और अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलते ही कार्रवाई करने कहा गया है।
एसडीएम ने बताया कि अवैध प्लाटिंग के मामलों पर प्रशासन की कड़ी नजर है और ऐसे तत्वों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तिवारी ने बताया कि राजस्व अमले से नियमित रूप से अपडेट लिया जा रहा है और वे लगातार फील्ड में सक्रिय हैं। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रकाश थवानी, गिरीश दीवान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
