Breaking News

निगम की टीम ने किया मार्केट का निरीक्षण : चबूतरे के सामने जगह घेरने वाले सब्जी व्यवसाइयों को दी चेतावनी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ गुरुवार को शहर के सभी सब्जी मार्केट में निगम की टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। चबूतरे के सामने लगाए गए लोहे के स्टैंड, टेबल व अन्य सामानों को हटाने सख्त हिदायत दी गई। चबूतरे के सामने अतिक्रमण न करने की समझाईश देते हुए 24 घंटे के भीतर कब्जा हटाने कहा गया। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।

चबूतरे के बाहर अवैध रूप से लोहे के जाली, टेबल व अन्य सामान लगाकर सब्जी व्यवसाय करने से आवागमन में लोगों को असुविधा हो रही है। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने आज सब्जी व्यवसाइयों को कब्जा हटाने की  हिदायत देते हुए कहा है कि अब सामान जब्त किया जाएगा, और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर बाजार अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में बाजार विभाग के थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू, शशिकांत यादव ने इंदिरा मार्केट, महिला समृद्धि बाजार, सिकोला भाठा सहित अन्य सब्जी बाजारों में पहुंचकर सब्जी व्यवसाइयों को चेतावनी दी।

सभी सब्जी पसरा वालो को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार में सबसे अधिक अतिक्रमण पाया गया।चबूतरे के आगे लोहे की जाली व स्टैंड फिक्स करने से बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। नालियों की सफाई नहीं हो पाती है। सब्जी पसरा लगाने वालों ने नाली को भी पाट दिया है। पानी जमा होने से मार्केट में आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!