Breaking News

बालोद में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत : मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख प्रकट किया

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यहां आयरन ओर से भरी ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में लिया। इस हादसे में 1 शख्स घायल हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में दल्लीराजहरा मार्ग के डौंडी थाना क्षेत्र के मरकाटोला में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने बालोद जिला प्रशासन के अधिकारियों कोे इस घटना में घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि ट्रक क्रमांक CG-19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। मरकाटोला गांव के पास सामने से कार और बाइक भी आ रही थी। ट्रक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और दोनों गाड़ियों को एक-एक कर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। डौंडी थाना क्षेत्र में हुए हादसे की पुलिस टीम जांच कर रही है।

 

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!